सूरत | रांदेर

सूरत के रांदेर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क में आए दो युवकों ने एक युवती को जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाकर उसके साथ अमानवीय कृत्य किए।

पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे लगभग 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा, इस दौरान उसे नशीले इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया और बार-बार दुष्कर्म किया गया। युवती को शहर के अलग-अलग स्थानों पर कैद रखकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने पहले राजस्थान के कोटा शहर में शिकायत दर्ज कराई, जहाँ से मामले में ज़ीरो नंबर FIR दर्ज की गई। इसके बाद यह FIR आगे की कार्रवाई के लिए सूरत के रांदेर पुलिस थाने को ट्रांसफर की गई।

रांदेर पुलिस ने FIR मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपियों में से एक, जिसका असली नाम तोहीदुल है, उसने खुद को ‘रोहित’ नाम से हिंदू बताकर युवती से पहचान बनाई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। यह घटना 1 जनवरी से 20 जनवरी के बीच की बताई जा रही है।

फिलहाल, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, और युवती को किन-किन स्थानों पर बंधक बनाकर रखा गया था।