भरूच। जंबूसर तालुका पंचायत को नए नेतृत्वकर्ता मिल गए हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती किरणबेन संजयसिंह यादव और उपाध्यक्ष प्रकाश जसवंत पडियार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभ मुहूर्त में तालुका पंचायत कार्यालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला।

कार्यभार ग्रहण समारोह में विधायक देवकिशोर स्वामी, जिला पंचायत दंडक महेश राठौड़, भाजपा पदाधिकारी, निर्वाचित सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नए पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जंबूसर तालुका के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया गया।