सूरत। उधना क्षेत्र में जलते कचरे में भ्रूण मिलने के संवेदनशील मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र की 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार युवती प्रेम संबंध के दौरान गर्भवती हुई थी और गर्भपात के बाद भ्रूण को कचरे में फेंक दिया गया था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने जलते कचरे में भ्रूण देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर युवती की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।

पुलिस अब इस मामले में युवती के प्रेमी की भूमिका की भी जांच कर रही है।