गांधीनगर। सेक्टर-24 स्थित इंदिरा नगर छापरा क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। दोषी रामगनीत देवनंदन यादव को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
अदालत ने पीड़ित बच्ची को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। यह मामला दिसंबर 2025 का है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया था।
गांधीनगर पुलिस की त्वरित जांच और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई।