खेड़ा। काठलाल तालुका के भाटेरा गांव में कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद सामने आया है। एक जागरूक नागरिक द्वारा ग्राम पंचायत में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पंचायत प्रशासन हरकत में आया है।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर रखा है और नियमों के विरुद्ध बिजली कनेक्शन भी ले लिए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद सरपंच ने संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
ग्राम पंचायत ने संकेत दिया है कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।