गुजरात के खेड़ा जिले के महुधा में झील के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। महुधा पुलिस स्टेशन के पास स्थित झील के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का काम चल रहा था, तभी अचानक जमीन धंस गई और एक मजदूर चट्टानों और मलबे के नीचे दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद मजदूर को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए महुधा सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।