बनासकांठा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। धानेरा के वालेर के पास नेशनल हाईवे नंबर 168 पर डामर से भरे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहन चालकों में डर फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।