गुजरात के सड़क और एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को लेकर गांधीनगर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बीच हाई-लेवल बैठक आयोजित हुई। बैठक में अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे को भावनगर तक विस्तार देने, पालनपुर-सामाखियाली कॉरिडोर में तेजी लाने और राज्य के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग समेत कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई। नितिन गडकरी ने गुजरात के भूमि अधिग्रहण मॉडल और तेज़ कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे देश के लिए उदाहरण बताया।