गुजरात के वलसाड जिले के धर्मपुर तालुका के कोसीमपाड़ा गांव में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। वलसाड एसओजी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से गांजे के 20 पौधे बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोसीमपाड़ा गांव के एक क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जांच के दौरान गांजे के 20 पौधे बरामद किए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोबाइल फोन समेत कुल 9 लाख 55 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
फिलहाल वलसाड एसओजी पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।