महाराष्ट्र से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि बारामती में विमान हादसे के दौरान यह दुर्घटना हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजित पवार मुंबई से एक निजी चार्टर्ड विमान के जरिए बारामती जा रहे थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय विमान रनवे से फिसल गया, जिसके बाद यह गंभीर हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में अजित पवार के साथ उनके निजी सहायक, एक सुरक्षाकर्मी और विमान के स्टाफ सदस्य भी जान गंवा बैठे। हादसे के बाद विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं, जबकि इस खबर से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।