वलसाड जिले में The Iconic Villages of Gujarat कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दक्षिण गुजरात की विभिन्न ग्राम पंचायतों को उनके उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उमरगाम तालुका की नर्गोल ग्राम पंचायत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए The Iconic Villages of Gujarat का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वलसाड जिला विकास अधिकारी (DDO) श्री अतिराग चपलोत (IAS) उपस्थित रहे। वहीं वलसाड के पुलिस अधीक्षक श्री युवराज सिंह जडेजा, भारत के ग्रीन हीरो डॉ. आर. के. नायर, वरिष्ठ पत्रकार सुनील सुशीला शर्मा, News India 24×7 Gujarat के रेजिडेंट एडिटर विक्की कायस्थ और साउथ गुजरात ब्यूरो हेड मजीतसिंग सिंघ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान वलसाड जिले की कई ग्राम पंचायतों को उनके सराहनीय कार्यों—जैसे स्वच्छता, हरित विकास, जल प्रबंधन, डिजिटल सेवाएं और सामाजिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन—के लिए सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में Malabar Gold और Sandhya Group का विशेष सहयोग रहा, जिनके समर्थन से कार्यक्रम और भी भव्य और प्रभावशाली बन सका।
The Iconic Villages of Gujarat का उद्देश्य राज्य की उन पंचायतों को सामने लाना है, जो जमीनी स्तर पर विकास की नई मिसाल पेश कर रही हैं और अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। नर्गोल ग्राम पंचायत की यह उपलब्धि पूरे उमरगाम तालुका और वलसाड जिले के लिए गर्व का विषय है।