उमरगाम तालुका के समरस मरोलि ग्राम पंचायत में आज नए वेलकम गेट का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह गेट वलसाड जिले के कोरी पटेल समाज के प्रमुख श्री कांति भाई कोली और संध्या बेन कोली (संध्या ग्रुप) की ओर से ग्राम पंचायत को भेंट किया गया है।
इस विशेष अवसर पर गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कनु भाई देसाई, उमरगाम तहसील के विधायक रमन पाटकर, उमरगाम तालुका के सभी सरपंच, संध्या ग्रुप के डायरेक्टर कांति भाई, उनके सुपुत्र डॉ. स्मिथ पटेल और स्नेहल पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जन्मदिन पर गांव को सौगात

वेलकम गेट का उद्घाटन कांति भाई के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समाज के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कांति भाई कोली लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक विकास और सामुदायिक सुविधाओं के क्षेत्र में कई योगदान दिए हैं।
गांव के विकास का संकल्प
समारोह के दौरान कांति भाई ने उमरगाम तालुका के सभी गांवों में विकास कार्यों में सहयोग देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी और भविष्य में भी वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
इस नए वेलकम गेट को ग्राम पंचायत के विकास और सामुदायिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे गांव की नई पहचान और गौरव का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।