भरूच शहर के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। अमलेश्वर ब्रांच कैनाल में मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण अगले 22 दिनों तक शहर में केवल एक समय ही पानी की आपूर्ति की जाएगी।
जानकारी के अनुसार नहर बंद होने से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। ऐसे में करीब 2 लाख लोगों को मातरिया तालाब से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
जलापूर्ति विभाग का कहना है कि तालाब में 22 दिनों तक की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पानी संग्रहित किया गया है।
भीषण गर्मी के बीच प्रशासन ने नागरिकों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और पानी की बर्बादी से बचने की अपील की है।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद नियमित जलापूर्ति फिर से शुरू की जाएगी।