देवभूमि द्वारका। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG ने सलाया पांजरापोल क्षेत्र में छापेमारी कर संदिग्ध देसी घी का जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान खंभालिया की रहने वाली एक महिला के पास से बिक्री के लिए रखा गया घी जब्त किया गया।
मामले की सूचना मिलते ही फूड एंड ड्रग्स विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घी के नमूने लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में घी में मिलावट की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने करीब 9 किलोग्राम संदिग्ध घी नष्ट कर दिया है।
फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है और लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।