सोलो सिंगिंग ने बांधा समां, फेस पेंटिंग में दिखी क्रिएटिविटी
- पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वार्षिक इंटरकॉलेजिएट फेस्ट ‘मंथन-2026’ का उन्नीसवां संस्करण प्रारंभ।
- पहले दिन विविध रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं प्रबंधन आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन।
- देश के तीन दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की भागीदारी।
- प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किया प्रतिभा, सृजनात्मकता एवं त्वरित सोच।
जयपुर।
पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित इंटरकॉलेजिएट फेस्ट ‘मंथन-2026’ के उन्नीसवें संस्करण का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ।पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में सोलो सिंगिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, क्ले मॉडलिंग, एरर इराडिकेटर , स्क्रैप टू शाइन, ट्रेडिंग टाइटन्स, एड मैनिया तथा मीम मार्केटिंग चैम्पियनशिप शामिल रहीं। देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित महाविद्यालयों जैसे महाराजा कॉलेज, रावत कॉलेज , ई. जी . एम कॉलेज , जगन्नाथ विश्विद्यालय, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, रघुकुल कॉलेज,कनोड़िया महिला महाविद्यालय सहित अनेक संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एकल गायन में मधुर स्वरों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। ”आओगे तुम साजना” और ”मेरे ढोलना” जैसे गानों ने ऑडिटोरियम में समा बांध दिया । वहीं रंगोली और फेस पेंटिंग में कलात्मक अभिव्यक्ति देखने को मिली। सृजनात्मक लेखन में विचारों की गहराई परिलक्षित हुई, जबकि ट्रेडिंग टाइटन्स एवं विज्ञापन निर्माण जैसे आयोजनों में विद्यार्थियों ने व्यावसायिक कौशल एवं विपणन समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आज की खबर के नेशनल एडिटर सुनील सुशीला शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन फिल्म एवं टीवी अभिनेता गुलशन पांडे एवं अभिनेता जावेद अली ने शिरकत की और अपनी आगामी फिल्म ‘ऑफलाइन’ का टीज़र रिलीज़ किया, जिसने उपस्थित दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह फेस्ट देशभर की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करता है और यहां से अनेक प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं। वाइस-चेयरमैन रूपल पोद्दार ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।