नडियाद शहर में 22 मई 2026 को मारवाड़ी समाज के एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार असामाजिक तत्वों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत युवक पर चाकू और धारदार हथियारों से हमला किया। पीड़ित के शरीर के संवेदनशील अंगों पर कई वार किए गए, जिसे हत्या के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
इस मामले में नडियाद पश्चिम पुलिस थाने में अजय कांगसिया, अर्जुन वणजारा और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
समाज का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने गंभीर धाराओं के बजाय हल्की धाराएं लगाकर मामले को कमजोर करने का प्रयास किया है। ज्ञापन में BNS की धारा 307, 109, 120(B) और 51 जोड़ने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे।